सरगुजा

वन ठेकेदार संघ ने जिला प्रशासन को दिए 5 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर
29-Apr-2021 10:58 PM
वन ठेकेदार संघ ने जिला प्रशासन को दिए 5 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर

अब तक 29 जरूरतमंदों को उपलब्ध करा चुके है नि:शुल्क ऑक्सीजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 29 अप्रैल।
अम्बिकापुर वन ठेकेदार संघ ने गुरुवार को कोविड के मरीजों के लिए जिला प्रशासन को 5 नग जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर दिए हैं। वन ठेकेदार संघ सरगुजा के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि संघ द्वारा शहर के लगातार जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है, अब तक 29 लोगों को नि:शुल्क सिलेंडर दे चुके है। इसके अलावा श्री अग्रवाल ने बताया कि आगे भी संघ लोगों की मदद के लिए आगे आएगा।

वन ठेकेदार संघ ने आज जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर देने सरगुजा कलेक्टर से बात की, जिसके बाद संघ ने कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे को 5 नग सिलेंडर दिया। संघ के जिलाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने नगर के अन्य लोगों से इस आपदा की घड़ी में लोगों का सहयोग करने की अपील की है। 

राजीव अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है, लोगों को ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराना बहुत ही पुनित कार्य होगा। समाज के लोगों को इस महामारी में लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए और मानवता की रक्षा करनी चाहिए।

संघ के अध्यक्ष राजीव ने बताया कि नगर में संघ जरूरतमंदों की सेवा करने 24 घण्टे तैयार है। नगर में किसी को भी आक्सीजन सिलेंडर की जरूरत हो तो राजीव अग्रवाल 9826585186, मनीष गोयल 9826130990, मुकेश अग्रवाल 9425269521 से संपर्क कर सकते हैं। 

गौरतलब है कि सरगुजा जिले में कोरोना प्रभावित मरीजो की संख्या लगतार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए संघ ने मानव की रक्षा करने आगे आए है। 
इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनीष गोयल, सचिव मुकेश अग्रवाल, जनक गोयल , चतरु अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल , संतोष अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, लक्ष्मण अग्रवाल, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, विक्की सरोज अग्रवाल, राजेंद्र शर्मा, कैलाश शर्मा उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news