राजनांदगांव

लोगों को बेसहारा छोड़ दिया - क्रांति
29-Apr-2021 11:22 PM
लोगों को बेसहारा छोड़ दिया - क्रांति

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अप्रैल।
प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग की सदस्य क्रांति बंजारे ने कहा कि भाजपाईयों को धरना देना है तो मोदी और केंद्र के खिलाफ दे, जिन्होंने देश के लोगों को बेसहारा छोड़ दिया है। देश में जिस दल की सरकार हो, जिस देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र जैसे अनेक राज्यों में ऑक्सीजन और दवाई की कमी हो और केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही हो, वहां पर देश की सत्तारूढ़ दल के एक राज्य इकाई के नेता के राज्य सरकार के खिलाफ धरने पर बैठने की नौटंकी कर रहे है। 
उन्होंने कहा कि आज देश के लोगों को ऐसा लग ही नहीं रहा कि उनकी एक केंद्र सरकार भी है। मोदी सरकार अपने संघीय दायित्व को भूल गयी। यही है भाजपा और संघ का राष्ट्रवाद। देश की सारी राज्य सरकारें अकेले के दम पर अपने राज्य की जनता की जान बचाने में लगी है। केंद्र सरकार सिर्फ  मीटिंग की औपचारिकता निभा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news