धमतरी

लॉकडाउन से निपटने मनरेगा मजदूरों को मिला सहारा
01-May-2021 7:14 PM
लॉकडाउन से निपटने मनरेगा मजदूरों को मिला सहारा

901 कार्यों के लिए 35 करोड़ 35 लाख स्वीकृत

मनरेगा श्रमिकों ने किया 6 लाख 56 हजार मानव दिवस अर्जित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 1 मई।
जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत चल रहे कार्यों में 23 हजार 06 सौ 51 श्रमिक नियोजित है। कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देश पर जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 901 कार्यों के लिए 35 करोड़ 35 लाख 23 हजार रूपये स्वीकृत किए गए हैं। 

ग्रामीण श्रमिकों के मांग पर डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, कच्ची नाली निर्माण, भूमि सुधार कार्य, मिट्टी सडक़ निर्माण कार्य, नरूवा, पाथ उपचार कार्य, सामुदायिक डबरी निर्माण कार्य, नया तालाब निर्माण कार्य इत्यादि के कार्य शुरू होने से ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है।

कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन की स्थिति से निपटने पंचायतों में मनरेगा कार्य शुरू होने से श्रमिक परिवारों की आर्थिक स्थिति में सुदृढ़ता आयी है। वैसे भी 01 अपै्रल 2021 से प्रत्येक श्रमिक परिवार को कार्य दिवस के आधार पर 193 रूपये प्रति दिवस के मान से उनके खाते के माध्यम से मजदूरी भुगतान की जा रही है। अब तक धमतरी विकासखंड के 94 ग्राम पंचायत में 65 कार्यों में 04 हजार 06 सौ 84 श्रमिक, कुरूद विकासखंड के 108 ग्राम पंचायत में 62 कार्यों में 06 हजार 05 सौ 83 श्रमिक, मगरलोड विकासखंड के 66 ग्राम पंचायत में 39 कार्यों में 03 हजार 05 सौ 48 श्रमिक, नगरी विकासखंड के 102 ग्राम पंचायत में 72 कार्यों में 08 हजार 08 सौ 36 श्रमिक रोजगार मूलक कार्यों से लाभान्वित हो रहे हैं।

इन कार्यों से श्रमिकों ने 06 लाख 56 हजार मानव दिवस अर्जित किया। जो कि अप्रैल माल लक्ष्य के आधार पर शतप्रतिशत् है। मनरेगा कार्य चलने से श्रमिकों को आर्थिक संकटों से निजात मिली है। वहीं शासन के दिशा निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर कोरोना की रोकथाम के लिए कार्य कर रहे श्रमिकों को सामाजिक दूरी बनाने का प्रयास करना, आपसी संपर्क से बचने जैसे-हाथ मिलाना, हाथ पडक़ना या गले लगना, अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोना, मास्क का उपयोग करना, खांसने या छींकने के बाद नाक, मुंह, आंख को न छूने, आपसी संपर्क के दौरान कम से कम 01 मीटर की दूरी बनाये रखने, सेनीटाइजर का उपयोग करने के आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं। साथ ही श्रमिकों को मास्क लगाने के तरीका भी कार्यस्थल में बताये जा रहे हैं। जैसे-मुंह पर मास्क  लगाने से पहले अपने हाथ को अवश्य धोवें। यह भी सुनिश्चित करें कि यह ढीला न हो और मुंह और नाक दोनों ढंके हुए हों। मास्क को सामने से न छुंए केवल बगल से स्पर्श करें। मास्क बदलने के बाद अपने हाथों को अवश्य धोवें। हर 6 से 8 घंटे में मास्क बदलें या इसके नम या गीला होने पर तत्काल बदलें। यदि डिस्पोजेबल मास्क का उपयोग किया जा रहा है, तो मास्क को केवल ढक्कन लगे हुए डस्टबिन में ही फेंके और डस्टबिन में एक प्लास्टिक बैग अवश्य लगावें। यदि कपड़े के मास्क का उपयोग कर रहे हो, तो उन्हें कम से कम दिन में एक बार अवश्य धोने के निर्देश दिए गए है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news