बलरामपुर

सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर कुजूर को दी गई विदाई
01-May-2021 7:23 PM
सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर कुजूर को दी गई  विदाई

बलरामपुर, 1 मई। जिला कार्यालय में पदस्थ अपर कलेक्टर विजय कुमार कुजूर राज्य प्रशासनिक सेवा 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो गए। अपर कलेक्टर श्री कुजूर को कलेक्टर कार्यालय द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए किसी भी प्रकार के विदाई समारोह का आयोजन नहीं किया गया। कलेक्टर श्याम धावड़े ने शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर अपर कलेक्टर श्री कुजूर के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए अपना शुभकामना संदेश प्रेषित किया। 
कलेक्टर श्री धावड़े ने कहा कि श्री कुजूर अपनी दक्षता, कार्यकुशलता व अनुशासन के लिए सदैव याद किए जाएंगे। 

श्री कुजूर की राजस्व के अलावा विभिन्न विभागों से सामंजस्य व समन्वय स्थापित कर सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में सराहनीय भूमिका रही। डिप्टी कलेक्टर  प्रवेश पैंकरा,विवेक चन्द्रा द्वारा भी अपर कलेक्टर श्री कुजूर को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कुजूर ने शासकीय सेवाकाल के कुछ महत्वपूर्ण पलों को याद करते हुए अपने अनुभव साझा किये। कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी श्री कुजूर के साथ अपने अनुभवों के बारे में बताया तथा उनके सुखद,स्वस्थ जीवन व उज्जवल भविष्य की कामना की। कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह तथा शाल-श्रीफल उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news