गरियाबंद

रेशम जिला महामंत्री एवं इमरान मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा
02-May-2021 8:22 PM
रेशम जिला महामंत्री एवं इमरान मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा

नवापारा राजिम, 2 मई। भारतीय जनता पार्टी जिला रायपुर ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है।  नवापारा मंडल के युवा नेता रेशम सिंह हुंदल को जिला महामंत्री एवं इमरान सोलंकी (इम्मु) को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल नवापारा का अध्यक्ष बनाया गया है। उक्त नियुक्ति पर दोनों नेता ने पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरा करने पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरेंगे।  इस अवसर पर स्थानीय मंडल स्तर, जिला स्तर के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सहित अनेक शुभचिंतकों ने दोनों नवनियुक्त नेता को बधाई दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news