सूरजपुर

भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के लिए तीन नामों पर चर्चा
03-May-2021 7:11 PM
भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के लिए तीन नामों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 3 मई।
जिले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष बनने के बाद अब सबकी निगाहें भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला कार्यकारणी व मंडल अध्यक्ष पद को लेकर है। बताया जाता है कि इस माह में युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी व मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जानी है। इसके लिए युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पद को लेकर दावेदारों की जोर आजमाइश शुरू हो चुकी है।

जिले के भटगांव मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष पद के लिए तीन नामों पर चर्चा है। सूरजपुर जिला के भारतीय जनता पार्टी मंडल भटगांव को विधायक पारसनाथ राजवाड़े का गढ़ माना जाता है। अभी केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। छत्तीसगढ़ में भाजपा विपक्ष में विराजमान है। 

जानकारी के मुताबिक भाजयुमो मंडल अध्यक्ष भटगांव के लिए 3 नामे सामने आई है, जिसमें सन्तलाल प्रजापति, राजू जायसवाल, अनूप जायसवाल के नाम शामिल हंै। सन्तलाल प्रजापति धरतीपारा निवासी है, वे लगातार दो बार जनपद सदस्य रह चुके हंै एवं अपने पंचायत में उपसरपंच तथा भाजयुमो मंडल में लगातार दो बार उपाध्यक्ष के पद पर रहे हैं।
 राजू जायसवाल भटगांव निवासी है नगर पंचायत भटगांव में वार्ड क्रमांक 15 से पार्षद चुनाव लड़े थे, कुछ वोट से पराजित रहे एवं वर्तमान में भाजयुमो में मंडल महामंत्री है। 

अनूप जायसवाल राई के निवासी है व सांसद प्रतिनिधि है, अखिल भारत हिन्दू महासभा में युवा जिला उपाध्यक्ष है, युवा ग्रुप राई के अध्यक्ष है, 3 वर्ष पूर्व हाई स्कूल बतरा में 800 छात्र-छात्राओ के बीच विद्यालय के केबिनेट मंत्री रह चुके हैं, लोककलाकार संघ एवं किसान कल्याण संघ में सूरजपुर जिला मीडिया प्रभारी के दायित्व में है, युवाओं के बीच बेहतर पकड़ है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news