राजनांदगांव

बहेकर को हॉकी संघ ने दी श्रद्धांजलि
04-May-2021 7:01 PM
बहेकर को हॉकी संघ ने दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 4 मई। वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी व जिला हॉकी संघ के उपाध्यक्ष बसंत बहेकर का गत् दिनों कोरोना से निधन होने पर छग हॉकी, जिला हॉकी संघ राजनंादगांव ने शोक संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि देते जिला हॉकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी एवं सचिव शिवनारायण धकेता ने कहा कि स्व. बहेकर अपने समय के उत्कृष्ट हॉकी खिलाड़ी के साथ राष्ट्रीय अम्पायर भी थे। उन्होंने पूर्व में पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के युनिवर्सिटी तथा राज्य की हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वे स्थानीय हॉकी की प्रतिष्ठित क्लब एमसी इलेवन के संस्थापक संयोजक थे। वर्तमान में वह खेल प्रतिभाओं को तराशने और प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे थे। स्व. बहेकर कर्तव्य के प्रति सजग और सामाजिक क्रियाकलापों में भी सक्रिय रहते थे। उनके निधन से खेल जगत में जो रिक्कता हुई है, उसे पूरा किया जाना कठिन है। राजनांदगांव में होने वाले सर्वेश्वरदास हॉकी टूर्नामेंटों में उनका सक्रिय योगदान रहता था। उन्होंने उनके निधन पर उनके सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में योगदान को याद करते कहा कि उनका निधन हॉकी खेल जगत परिवार एवं समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

स्व. बहेकर के निधन पर शोक संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महापौर हेमा देशमुख, निगम अध्यक्ष हरिनारायण धकेता, मधुसूदन यादव, नरेश डाकलिया, सुदेश देशमुख, अजीत जैन, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, मनीष श्रीवास्तव, शिवनारायण धकेता, ज्ञानचंद जैन, नंदकिशोर शर्मा, नीलम जैन, गणेश प्रसाद शर्मा, भूषण साव, कुमार स्वामी, महेंद्र ठाकुर, अशोक मेहरा, आशा थॉमस, अजय झा, प्रकाश वर्मा, अनुराज श्रीवास्तव, राजू रंगारी, अब्दुल कादिर, गुणवंत पटेल, प्रिन्स भाटिया, तुलसी सिन्हा, मनीष गौतम, शब्बीर सोलंकी, दौलत चंदेल, अशोक यादव, अनूप श्रीवास्तव, गुलाब पंसारी, तीरथ गोस्वामी, हनी ग्रेवाल, प्रमोद भुवनेश्वर, अफरोज अंजुम, विकास वैष्णव, कुलदीप कुरंजिकर, किशोर धीवर, शकील अहमद, एम रवि राव, अभिनव मिश्रा, कृष्णा यादव, रिंकू वैष्णव, ममता गुप्ता, शिरीन बानो खान, अफसाना खान, बबिता लिल्हारे आदि शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news