बालोद
भाजपा का धरना-प्रदर्शन
05-May-2021 5:34 PM
बालोद, 5 मई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के 12 कार्यकर्ताओं की हत्या एवं कार्यकर्ताओं के घरों एवं पार्टी कार्यालय में हुए हमले के विरोध में आज राष्ट्रव्यापी धरना आंदोलन किया गया है। जिसमें बालोद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता दी।
और संगठन के दिए गए निर्देशानुसार 2 बजे अपने निवास पर धरना-प्रदर्शन किया गया।