राजनांदगांव

50 से अधिक मरीजों ने उठाया ऑक्सीजन सिलेंडर का लाभ
05-May-2021 6:26 PM
50 से अधिक मरीजों ने उठाया ऑक्सीजन सिलेंडर का लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 मई।
एक ओर राजनांदगांव इस आपदा की घड़ी में कोरोना महामारी से जूझ रहा है। वहीं दूसरी ओर समाजसेवी संस्था एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर कोरोना संक्रमित मरीजों एवं उनके परिवारों की मदद की जा रही है। इसी क्रम में महापौर हेमा देशमुख भी लगातार जरूरतमंदों की सहायता कर रही है। कभी जरूरतमंद परिवारों को सब्जियां, मरीजों तक सिलेंडर, बेड, दवाई आदि की व्यवस्था करते नजर आती है। महापौर श्रीमती देशमुख द्वारा स्वयं के व्यय से क्रय किए 9 ऑक्सीजन सिलेंडर बिना किसी डिपाजिट अमाउंट के नि:शुल्क जरूरतमंद मरीजों तक युवा कांग्रेस के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। अब तक 50 से अधिक मरीजों ने हेमा देशमुख द्वारा प्रदत्त ऑक्सीजन सिलेंडर का स्वास्थ्य लाभ उठाया है।

महापौर ने ऑक्सीजन सिलेंडर वितरण का कार्य युवा कांग्रेस को दिया। ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत पड़ते हैं, यह संगठन आधी रात को भी जरूरतमंदों तक ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाती है। साथ में ऑक्सीजन किट मास्क एवं फ्लोमीटर भी नि:शुल्क प्रदान करती है। इसके अलावा महापौर निधि से बनाए गए मेयर केयर कोविड सेंटर के ऑक्सीजन कंसट्रेटर मशीनयुक्त बेड का भी कोरोना मरीजों द्वारा लाभ उठाया जा रहा है। युवा कांग्रेस से प्रदेश महासचिव तथागत पांडेय,  सत्यम सिंह, भवनीत सिंह, आदित्य वैष्णव, शोहेल शेख, मानव देशमुख, सोम्य शर्मा, प्रतीक अग्रवाल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लगातार जनसेवा में तत्पर होकर हर समय जरूरमंद व्यक्तियों की मदद कर रहे हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news