बिलासपुर

फिर सर्वाधिक पॉजिटिव मिले बिलासपुर में, 30 मौतें भी
06-May-2021 12:51 PM
फिर सर्वाधिक पॉजिटिव मिले बिलासपुर में, 30 मौतें भी

   लॉकडाउन का अगला चरण शुरू, छूट बढ़ी   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिलासपुर, 6 मई।
जिले में कोरोना से संक्रमित 30 मरीजों ने बीते 24 घंटे में दम तोड़ दिया जबकि इस बीच 1193 नये संक्रमित मिले।

संक्रमित मरीजों की यह संख्या कल प्रदेश में सर्वाधिक रही। इसके पहले भी दो बार ऐसी ही स्थिति बन चुकी है। 1193 संक्रमित मरीजों में 521 बिलासपुर नगर निगम सीमा से जबकि 668 ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। संक्रमित लोगों में 4 दूसरे जिलों के हैं। मृतकों में 22 मरीज बिलासपुर जिले के हैं शेष आठ अन्य जिलों से आकर विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे थे।

बीते 24 घंटों में 775 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया। अब तक जिले में 56 हजार 633 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमें से 46 हजार 304 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक कोरोना से जिले में 1255 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिले में टीकाकरण का अभियान धीमा चल रहा है। बुधवार को 119 केंद्रों में 13550 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन 1904 को ही लगाया जा सका। इनमें से 407 में पहली तथा 1497 ने दूसरी डोज ली।

आज 6 मई से जिले में लॉकडाउन का अगला चरण प्रारंभ हो गया। यह 15 मई तक जारी रहेगा। इस बार किराना, सब्जी दुकानों को होम डिलिवरी की दी गई छूट दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक बढ़ा दी गई है। पंखा, कूलर, एसी, सैनेटरी वेयर की डिलिवरी घर पहुंच देने, कृषि से जुड़ी दुकानों को खोलने तथा कृषि उपकरणों का वर्कशॉप खोलने की छूट दी गई है। इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर आदि मैकेनिक भी घर जाकर मरम्मत कर सकेंगे। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news