रायगढ़

भाजपा सांसद गोमती साय सांकेतिक धरने पर बैठी
06-May-2021 5:15 PM
भाजपा सांसद गोमती साय सांकेतिक धरने पर बैठी

बंगाल हिंसा के खिलाफ भाजपाईयों ने दिया वर्चुअल धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 6 मई।
पश्चिम बंगाल में हिंसा के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर के सामने बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया।
रायगढ़ सांसद गोमती साय बुधवार को अपने निवास के बाहर कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए सांकेतिक धरना पर बैठी। वहीं रायगढ़ में भी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला,नगर निगम में पूर्व सभापति व वरिष्ठ पार्षद सुभाष पाण्डेय, भाजपा आई टी व सोशल मीडिया सेल के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन शर्मा आदि अपने-अपने निवास के बाहर कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news