गरियाबंद

बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपाईयों का प्रदर्शन
06-May-2021 5:15 PM
बंगाल हिंसा के विरोध में भाजपाईयों का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 6 मई।
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद भडक़ी हिंसा के खिलाफ भाजपा ने कल धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश में लॉकडाउन के चलते भाजपा के नेता अपने-अपने घरों के सामने धरने पर बैठे। नवापारा मंडल द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी व टीएमसी के खिलाफ  हाथों में तख्ती लेकर अपने-अपने घरों के सामने विरोध प्रदर्शन किया। 

पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने अपने निवास स्थान के सामने धरना-प्रदर्शन कर बंगाल में हो रही हिंसा की घोर निंदा की। भाजपा खोरपा मंडल अध्यक्ष पारसमणि साहू एवं महामंत्री नेहरू साहू ने घर के सामने बैठकर पश्चिम बंगाल हिंसा के विरोध में धरना दिया। जनपद पंचायत सदस्य कमलनारायण साहू ने राजनीतिक हिंसा को निंदनीय बताया।

पूर्व सांसद एवं अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदूलाल साहू, राजिम मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह राजपूत अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घर के सामने धरना-प्रदर्शन किया। 

इस अवसर पर चंदूलाल साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जीतते ही टीएमसी के कार्यकर्ताओं द्वारा राजनीतिक हिंसा का तांडव शुरु हो गया और लोकतंत्र के स्थान पर हिंसा हावी हो गया। भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल ने कहा कि जो बंगाल में हो रहा है लोकतंत्र के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। बंगाल की हिंसा को तत्काल खत्म कर कानून-व्यवस्था बहाल किया जाए। 

धरना प्रदर्शन करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज, नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, महामंत्री नवल साहू, अखिलेश ठाकुर, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय गोयल, बलदेव सिंह हुंदल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवांगन, मंडल उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, साधना सौरज, मुकुंद मेश्राम, जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, मनीष देवांगन, रूपेंद्र चंद्राकर, दिनेश यादव, संजय साहू, रामेश्वर देवांगन, किशन साहू, इमरान सोलंकी, रेशम सिंह हुंदल, खिलेश्वर शर्मा, गोविंद साहू, सोहेन्द्र साहू आदि कार्यकर्ता शामिल थे। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news