राजनांदगांव

पद्मश्री फुलबासन ने लगवाया दूसरा डोज
07-May-2021 5:05 PM
पद्मश्री फुलबासन ने लगवाया दूसरा डोज

राजनांदगांव, 7 मई। मां बम्लेश्वरी जनहितकारी समिति के अध्यक्ष पद्मश्री फुलबासन यादव ने कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज सुकुलदैहान वैक्सीनेशन सेंटर में लगवाया। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते कहा कि सभी वर्ग कोरोना वैक्सीन जरूर लगवाएं। कोरोना को हराने का एक ही माध्यम है वैक्सीनेशन लगाने के बाद दो दिन तक बिल्कुल काम न करें। स्वास्थ्यवर्धक आहार ले, अफवाह से बचे, आने वाले समय में कोरोना का तीसरा चरण आने वाला है, जो खतरनाक होगा। इससे पहले वैक्सीन लगवा लें, ताकि सभी परिवार के सदस्य सुरक्षित रहें। वर्तमान में 18 वर्ष से अधिक के सभी वर्ग के लिए शासन द्वारा वैक्सीन लगाया जा रहा है। इससे चूके न, अपने क्षेत्र के आसपास वैक्सीनेशन सेंटर में जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं और अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित करें, तभी हमारे प्रदेश को कोरोना मुक्त किया जा सकता है। वैक्सीन लगाने के बाद भी हमें मास्क लगाना है, सोशल डिस्टेंश का पालन करना है, सेनेटाईज, हाथ को साबुन से बार-बार धोते रहना है। वैक्सीन लगाओ अभियान का अभियान हम सब का अभियान है, इसे सफल बनावें। उक्त जानकारी शिवकुमार देवांगन ने दी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news