रायपुर

इंडोर स्टेडियम में भर्ती मरीजों को घर बैठे देख सकते हैं परिजन
09-May-2021 6:00 PM
 इंडोर स्टेडियम में भर्ती मरीजों को घर बैठे देख सकते हैं परिजन

रायपुर, 9 मई। सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में रायपुर स्मार्ट सिटी लि. व नगर पालिक निगम, रायपुर द्वारा बनाए गए अस्थाई कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को सी.सी.टी.वी. कैमरे की मदद से घर बैठे अब देख सकते हैं। महापौर एजाज ढेबर ने इस सुविधा के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इसके लिए यूट्यूब चैनल के लिंक https://youtu.be/|m-bonTykks '' पर जाकर मोबाइल फोन या लैपटॉप के जरिए लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो देखने की व्यवस्था रायपुर स्मार्ट सिटी लि. की टेक्निकल टीम ने शुरू कर दी है।

इस अस्थाई कोविड अस्पताल में इस समय 71 कैमरे लगाए गए हैं, जिनके जरिए मरीजों की देखभाल चिकित्सकों की टीम द्वारा की जा रही है। सी.सी.टी.वी. की मदद से मरीजों की स्थिति, उनकी आवश्यकताओं के साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाओं की जानकारी भी इसके माध्यम से लाइव मिल रही है। डॉक्टर्स की टीम नियंत्रण कक्ष के कैमरे से मिल रहे फुटेज के आधार पर मरीजों से निरंतर संपर्क बनाए रखते हैं, साथ ही डॉक्टर से त्वरित संपर्क के लिए हर वार्ड में इंटर कॉम की सुविधा भी दी गई है। 

उन्होंने आगे बताया कि लाइव स्ट्रीमिंग हेतु 24 एच.डी. कैमरे से फीड ली जा रही है जिसके माध्यम से यूट्यूब चैनल के लिंक द्धह्लह्लश्चह्य://4शह्वह्लह्व.ड्ढद्ग/7द्व-ड्ढशठ्ठञ्ज4द्मद्मह्य पर जाकर परिजन घर बैठे इस अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज को देख सकेंगे। इसके लिए हर 10 सेकेंड में अलग-अलग वार्ड के 4 फ्रेम में लगातार दिखाई देते हैं, जो वार्ड से प्राप्त तस्वीरों को स्क्रीन पर प्रदर्शित करते हैं। इसके अलावा वार्ड चिकित्सकों के कक्ष से निरंतर अपडेटेड तस्वीरें भी लाईव प्राप्त होती हैं।

ज्ञात हो कि उन्नत तकनीक के जरिए कोरोना मरीजों को उपचार की आधुनिक सुविधाएं देने के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लि. और नगर निगम ने मात्र 4 दिनों में इस स्टेडियम को अस्थायी कोविड अस्पताल में बदलकर सभी सुविधाओं से लैस किया है। यहां 360 विस्तार के साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, ऑक्सीजन लाइन वेड के अलावा वेंटीलेटर की व्यवस्था भी है। मरीजों को फल, अण्डे व भोजन की नि:शुल्क सुविधा के साथ मरीजों के मनोरंजन की व्यवस्था भी इस अस्थाई कोविड अस्पताल में की गई है। हैदराबाद और राजधानी रायपुर के विशेषज्ञ डॉक्टर और सेवा भावी  मेडिकल स्टाफ सहित नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी की टीम यहाँ 24 घंटे सेवा दे रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news