बस्तर

पार्षद ने जरूरतमंद लोगों को बांटे राशन किट
10-May-2021 8:49 PM
  पार्षद ने जरूरतमंद लोगों को बांटे राशन किट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जगदलपुर, 10 मई। शहर के दलपत सागर वार्ड पार्षद नरसिंग राव ने अपने वार्ड में जरूरतमंद लोगों को राशन किट का वितरण किया।

ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के नेतागण संक्रमण काल में जरूरतमंद लोगों तक राशन सामग्री का वितरण कर रहे हैं। साथ ही साथ लोगों को मास्क लगाने, हाथों को बार-बार धोने, अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की समझाइश दे रहे हैं। इस संक्रमण काल में लोग अत्यधिक डर के साए में है। ऐसे समय में लोगों के बीच जाकर बातचीत कर किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संपर्क करने की सलाह भी दे रहे हैं, जिससे लोगों का आत्मबल मजबूत हो रहा है। सामूहिक संघर्ष से ही इस महामारी पर जीत दर्ज किया जा सकता है और इस संक्रमण काल से बाहर निकला जा सकता है। प्रशासन का सहयोग हम सबकी जिम्मेदारी है। उक्त बातें लोगों के बीच जाकर कही जा रही है।

आज विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, रजनीश पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, नरसिंह राव, बंटू पांडे, झुमुक कश्यप आदि  उपस्थित थे। पार्षद नरसिंग राव ने बताया कि कोरोना संकट काल में सभी राजनैतिक दल के लोग एक साथ मिलकर लोगों की मदद कर रहे हंै। प्रशासन व नगर निगम का सहयोग भी शहरवासियों को लगातार मिल रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news