महासमुन्द

कोरोना पीडि़तों-परिजनों को नि:शुल्क भोजन दे रहा गायत्री परिवार
12-May-2021 5:13 PM
कोरोना पीडि़तों-परिजनों को नि:शुल्क भोजन दे रहा  गायत्री परिवार

महासमुंद, 12 मई। गायत्री परिवार महासमुंद द्वारा कोरोना पीडि़त मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था कर रहा है। भोजन व्यवस्था आदित्य हॉस्पिटल के पीछे सिंधी धर्म शाला के बाजू में युवा मंडल के सक्रिय साथी मुकेश श्रीवास्तव की टीम द्वारा किया जा रहा है। यहां प्रतिदिन लगभग 250 -270 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीज के परिजन दोपहर 1.30 से 2.30 बजे तथा संध्या 7.30 से 9 बजे तक एडमिट पर्ची दिखाकर निर्धारित स्थान से भोजन नि:शुल्क प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा गायत्री परिवार द्वारा आध्यात्मिक प्रयोग भी किए जा रहे है जिसमें महासमुंद ब्लॉक में 160 परिजनों द्वारा प्रतिदिन संध्या 6 से 7 बजे 1 घंटे गायत्री मंत्र जप किया जा रहा है जो गायत्री जयंती 20 जून तक चलेगा। उक्त जानकारी युवा मंडल के प्रमुख भारत साहू एवम आशीष साहू ने दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news