कोण्डागांव
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की दान
13-May-2021 9:14 PM
कोण्डागांव,13 मई। नगर के समाज सेवी मोहन कोटडिया ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया, कि कुसुम बाई कोटडिया के बेटे रविन कोटडिया द्वारा भारतीय जैन संघटना कोण्डागांव शाखा को नया ऑक्सीजन कंसंटे्रटर दान स्वरूप दिया है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को किस तरह से चालू कर उपयोग करना है, इसका डेमो ओसवाल भवन में रखा गया था। ताकि किसी भी व्यक्ति को ऑक्सीजन की जरूरत पड़े तो, वह इस मशीन को अपने घर ले जाकर चालू कर उपयोग कर सके। यह ऑक्सीजन मशीन डॉ. रोहित तातेड के अस्पताल पेट्रोल पम्प के सामने कोण्डागांव में देखरेख हेतु रखी गयी है। जिस किसी भी व्यक्ति को ऑक्सीजन की जरूरत पडऩे पर नि:शुल्क अपने घर लेजाकर उपयोग कर सकते है। संपर्क हेतु डॉ रोहित या जैन संघटन पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।