धमतरी

मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित इमरान खान नहीं रहे
14-May-2021 1:15 PM
मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित इमरान खान नहीं रहे

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
नगरी, 14 मई।
मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर सिहावा-नगरी वनांचल क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले क्षेत्र के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी एमआईके एंड कंवल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर, समाजसेवी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के कोषाध्यक्ष इमरान खान (पिंटू भाई) का 42 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पडऩे से 13 मई को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में भर्ती थे। उनको नगरी कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया।

वे वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल जब्बार खान के ज्येष्ठ पुत्र एवं आसिफ खान, इरशाद खान एवं आमिर खान के बड़े भाई थे। वे अपनी पत्नी, बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि इमरान खान के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। ईश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवारजनों को इस दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें। इमरान खान ने अपनी कार्यकुशलता से मत्स्य पालन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल कर छत्तीसगढ़ सहित सिहावा - नगरी वनांचल क्षेत्र को गौरवान्वित किया। श्री खान ने समर्पित होकर सिहावा विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए काम किया। उनके निधन से कांग्रेस परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के अध्यक्ष भूषण साहू ने कहा कि इमरान खान कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थे। कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए उनके अतुलनीय योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनका असमय चले जाना कांग्रेस पार्टी, क्षेत्र व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

विधायक प्रतिनिधि नगरी रूद्र प्रताप नाग ने कहा कि मैंने अपने सहपाठी मित्र को खो दिया। पिंटू भाई ने अपनी राजनीतिक जीवन छात्र राजनीति से शुरू की। सर्वप्रथम एनएसयूआई के ब्लॉक उपाध्यक्ष थे, उसके बाद युवक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष बने। पिछले पांच साल से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरी के कोषाध्यक्ष के पद पर आसीन थे। एम.ए. तक पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपना ध्यान व्यवसाय के तरफ आकर्षित किया और अपने पिता के साथ मत्स्य पालन के व्यवसाय में लग गए। अपनी कर्मठता से एमआईके फिश कंपनी को अपने मुकाम पर पहुंचाया। अपने व्यवसाय के साथ ही कांग्रेस पार्टी के लिए भी समय निकल लेते थे। 

नगर पंचायत नगरी के एल्डरमेन एवं समाजसेवी नरेश छैदेहा ने कहा कि उत्कृष्ठ समाज सेवी इमरान खान उर्फ पिन्टू एक होनहार व दानवीर युवा के रूप में जाने जाते थे। उनका खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रति काफी दिलचस्पी थी। इमरान खान कोरोना काल में गरीबों को राशन वितरण करके काफी राहत पहुंचाये थे।

उनके मन में साहित्य के प्रति भी गहरी अभिरुचि रही है। वह नगर के युवा साहित्यकारों को काफी प्रोत्साहित करते थे। उनके निधन होने से खेल जगत, साहित्य जगत एवं कला के क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके द्वारा गुप्त दान को विशेष महत्व दिया जाता था। उनके असामयिक निधन होने से नगर तथा नगरी अंचल में शोक की लहर है।

उनके निधन पर पूर्व विधायक द्वय अम्बिका मरकाम, अशोक सोम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन लाल ध्रुव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लालवानी,महापौर विजय देवांगन, महामंत्री आलोक जाधव, वरिष्ठ कांग्रेसी गण दउवा लाल देवांगन, रामभरोसे साहू, शोभी राम नेताम, पीला राम नेताम, अमृत लाल नाग, उत्तम गोलछा, कैलाश प्रजापति, डीहूराम साहू, अखिलेश दुबे, करण चंद्राकर, राजेन्द्र सोनी, राजेश साहू, कैलाश जैन, प्रकाश गोलछा, भानेंद्र ठाकुर, ज्ञान गोलछा, गोपीकृष्ण लाहौरिया, कमलेश मिश्रा, राघवेंद्र वर्मा, निकेश ठाकुर, जीवन नाहटा, किशन मगेन्द्र, संजय परिहार, रवि ठाकुर, गगन नाहटा, टेश्वर ध्रुव, भरत निर्मलकर,पेमन स्वर्णबेर, छबि ठाकुर, उमेश देव, जावेद मेमन, अख्तर खान, अय्यूब खान, पंकज ध्रुव, सचिन भंसाली, अनवर रजा,पम्मी ठाकुर,मनोज गुप्ता,दुर्गेश कश्यप, सुभाष साहू, मिलेश्वर साहू,पन्ना ध्रुव, हरीश साहू, लक्ष्मी साहू, निश्चल लाहौरिया, रिजवान मेमन, नदीम अली, मनीष तिवारी, तेजेंद्र भट्ट, कुलदीप साहू, भीष्म यादव, किशन गजेन्द्र, भरत लहरे, आदित्य तिवारी, सलमान रजा, सोनू चौहान, प्रदीप, आदित्य सहित कांग्रेसियों ने शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति ढांढस बंधाया है।

मत्स्य पालन के क्षेत्र में एमआईके एफसी की उपलब्धियां
पूर्व में 2012 में भारत के राष्ट्रपति के हाथों, 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री, 2014 छ.ग. के राज्यपाल, 2015 में राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार के प्रधानमंत्री के द्वारा, 2020 में राष्ट्रीय पुरस्कार केंद्रीय मंत्री के द्वारा और छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से अनेकों पुरस्कार प्राप्त हो चुके थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news