बलौदा बाजार

राम पटेल
14-May-2021 6:05 PM
राम पटेल

सरसीवां,  14 मई। सरसीवां के 41 वर्षीय राम पटेल का 12 मई को दोपहर 2 बजे निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनको जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार नहीं होने के कारण एक निजी अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया था। उनको क्षेत्र के लोग बोर खनन वाले के नाम से जाने जाते थे। वे बोरवेल्स के प्रतिष्ठित व्यापारी सुभाष जलन के यहां   लगभग 25 वर्षों से  बोर खनन के  काम  का देखरेख करते आ रहे थे। उनका अंतिम संस्कार  उनके पैतृक  ग्राम सिघरी में 12 मई को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। उनके निधन पर  सरसीवां, भटगांव, बिलाईगढ़, गिधौरी, शिवरीनारायण सिंघहारी के व्यापारी एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news