रायगढ़

शिक्षकों के प्रति छग सरकार की उपेक्षा असहनीय-शिक्षक संघ
14-May-2021 6:26 PM
शिक्षकों के प्रति छग सरकार की उपेक्षा असहनीय-शिक्षक संघ

                                                                                          
घरों में 21 मई को करेंगे उपवास प्रदर्शन 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता                                                          
सारंगढ़, 14 मई।
कोरोना महामारी में शिक्षकों के बलिदान को छग सरकार द्वारा अनदेखा से आक्रोशित छग क्रांतिकारी शिक्षक अपने-अपने घरों में 21 मई को सपरिवार करेंगे। उपवास कर प्रदर्शन एवं सभी पदाधिकारी व सदस्य सोशल मीडिया मेल कर  राज्यपाल, मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, पंचायत मंत्री, मुख्य सचिव शिक्षा व पंचायत सचिव के नाम पर 50 लाख बीमा कवर, शिक्षक पद पर सभी नियमों को शिथिल कर अनुकंपा, लिपिक पदों पर भी हो अनुकंपा एवं वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने के आदेश वापस लेने  की मांग को पूरा करने ज्ञापन भेजेंगे।

छग क्रांतिकारी शिक्षक संघ छग के प्रदेश अध्यक्ष लैलून कुमार भारद्वाज ने प्रेस को बताया कि वैश्विक महामारी में ऑन ड्यूटी कोरोना संक्रमित शिक्षकों का निधन हो चुका है, बच्चे अनाथ हो चुके है। तत्काल में बस्तर के शिक्षक और उनकी पत्नी के निधन से दो मासूम बच्चों का अनाथ होना छगवासियों से छिपी नहीं है। 

प्रदेश अध्यक्ष लैलून भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष बलधीर टोप्पो, अशोक साहू हेमंत साहू शांति थवाईत पुनी अनंत लकमेंद्र बौद्ध नरसिंह श्रीवास सुरेश टंडन उदय शंकर घृतांत जगजीवन जांगड़े प्रांतीय पदाधिकारियों ने कहा है कि इस महामारी में शिक्षकों की बलिदान को छग सरकार द्वारा अनदेखा से आक्रोशित छग क्रांतिकारी शिक्षक अपने घरों में 21 मई को सपरिवार करेंगे। उपवास कर प्रदर्शन एवं सभी पदाधिकारी व सदस्य राज्यपाल, सीएम, मंत्रियों व मुख्य सचिव शिक्षा व पंचायत सचिव के नाम पर मांगों का ज्ञापन भेजेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news