राजनांदगांव

सोनिया-राहुल दिल्ली में रहते हैं क्यों? : रविन्द्र
14-May-2021 6:54 PM
सोनिया-राहुल दिल्ली में रहते हैं क्यों? : रविन्द्र

प्रवक्ता ने महापौर से किया सवाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 मई।
राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के रायपुर में रहने वाले बयान पर प्रत्युत्तर देते जिला भाजपा प्रवक्ता रविन्द्र सिंह ने महापौर हेमा देशमुख से प्रतिप्रश्न किया कि क्या उन्हें पता है कि उनकी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली से 650 किमी और  सांसद राहुल गांधी अपने वायनाड से 2500 किमी दूर अपने संसदीय क्षेत्र को छोडक़र दिल्ली में रहते हंै। वे उन्हें क्यों नहीं कहती कि दिल्ली में वे लोग क्यों रहते हैं और इतनी दूर दिल्ली में रहकर अपने क्षेत्र की जनता की सेवा कैसे करेंगे। 

यदि दूरियां और निवास जनता के लिए सुलभता का मापदंड है। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में महापौर से कहा कि राजनांदगांव से रायपुर की दूरी मात्र 70 किमी की है और डेढ़ घंटे में  आसानी से पहुंचा जा सकता है। अब आप ही तय कर लीजिए कि कौन जनता की सेवा कितनी त्वरित गति से और कितनी आसानी से कर सकता है। महापौर होने के नाते इतनी सामान्य सी समझ तो आपको होगी ही।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news