रायगढ़

कांग्रेस का हमेशा से दोहरा चरित्र रहा-गिरधर
14-May-2021 7:14 PM
कांग्रेस का हमेशा से दोहरा चरित्र रहा-गिरधर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरसिया, 14 मई।
जिला भाजपा कोरबा द्वारा वर्चुवल प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसको संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं कोरबा जिले के प्रभारी गिरधर गुप्ता ने कहा कि  कांग्रेस का हमेशा से दोहरा चरित्र रहा है। जब प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिये कार्य कर रहे हैं, तो कांग्रेस हमेशा देश के स्वाभिमान को कमजोर करने का कार्य कर रही है। जब देश में संसद का निर्माण राष्ट्र के गौरव का कार्य है। इस दिशा में मजबूत संकल्प लिया गया है। इस पर भी कांग्रेस राजनिति से नही चुकना चाहती है। कांग्रेस को बताना चाहिये एक तरफ तो संसद निर्माण का विरोध कर रही है तो दूसरे तरफ प्रदेश में विधानसभा भवन का निर्माण किस लिये करवा रही है। 

आगे कहा कि जब पूरा देश एकजुटता से कोरोना को परास्त करने में जुटा है तब कांग्रेस केवल इन मुद्दों पर गैर वाजिब सवाल उठाकर देश का ध्यान भटकाना चाहती है। वैश्विक स्तर पर कोरोना से लडऩे हम जितने सफल हो रहे है। दुनिया के अन्य देश के लिये एक सशक्त उदाहरण है। कोरोना से लडऩे के लिए टीका इस समय पर महात्वपूर्ण अस्त्र है, लेकिन इस पर कांग्रेस की प्राथमिकता में टीकाकरण नहीं बल्कि उस पर टिप्पणी करना जरूरी है। प्रदेश में समय रहते टीकाकरण प्रांरभ कर दिया जाता तो जो परेशानियां वर्तमान में हो रही है। वह नहीं होती है और प्रदेश में जनमानस की सुरक्षा में अहम कदम होता। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस की सरकार को इसकी जरा भी चिंता कभी नहीं रही है। उल्टा वैक्सीन का कार्य अटकाया गया। 
इस महामारी काल में अंत्योदय की चिंता ही हमेशा हमारा लक्ष्य रहा है और रहेगा। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news