बस्तर

भाजपाइयों ने वार्डों में खाद्यान्न-हरी सब्जियां बंाटी
14-May-2021 8:55 PM
भाजपाइयों ने वार्डों में खाद्यान्न-हरी सब्जियां बंाटी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 जगदलपुर, 14 मई।
भाजपा नगर मंडल एवं भाजपा पार्षदों ने शुक्रवार को माँ दंतेश्वरी वार्ड, अनुकूल देव, लाल बहादुर शास्त्री, गुरु घासीदास, माता संतोषी, विवेकानंद वार्ड में खाद्यान एवं हरी सब्जियों का वितरण किया गया। खाद्यान सामग्री 500 एवं हरी सब्जी 300 परिवार वालों को उपलब्ध कराया गया।


भाजपा प्रदेश महामंत्री किरण देव ने कहा कि कोरोना काल में भाजपा परिवार हर जरुरतमंद लोगों के बीच पहुंच रहे हैं।  पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कहा कि नगर मंडल एवं भाजपा पार्षदों द्वारा किया गया जनहित के काम बहुत ही अनुकरणीय हंै,18 वर्ष के युवाओं व बुजुर्गों से आग्रह करता हूं कि वैक्सीन जरूर लगवाएं।

नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता 144 धारा एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए हर जरूरतमंद लोगों के बीच पूछ रहे हैं। हमारा लक्ष्य पूरे 48 वार्डों में हर जरूरत मंद लोगों के बीच खाद्यान सामग्री पहुंचाना है। पार्षद राजपाल ने कहा, मैं अपने वार्ड के साथ-साथ जहां से भी फोन आ रहा है, मैं उन जरूरतमंद लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहा हूं। 

प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व विधायक संतोष बाफना, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र पांडेय, जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, जिला मंत्री नरसिंग राव, नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे, महामंत्री संग्राम सिंह राणा,  पार्षद राजपाल कसेर, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में खाद्यान एवं हरी सब्जी जरूरतमंद लोगों को वितरण किया गया। पार्षद राजपाल कसेर ने अपने पार्षद निधि से 2 लाख 42 हजार का खाद्यान सामग्री का वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्रीधर ओझा, संतोष बाजपाई, उमाकांत सिंग, राम कुमारी यादव, माहेश्वरी ठाकुर, दिगम्बर राव, गीता राठौर, रोशन सिसोदिया, अभय दीक्षित, खेम देवांगन, गणेश काले, प्रकाश झा, अली खान, मुन्ना नरेश कोरी, सूर्यभूसंन सिंह,दशरथ गुप्ता,शिरीष मिश्रा,ममता सिंह राणा,अमित तिवारी,नरेश कश्यप,विनोद बंटू पांडेय,तेजपाल शर्मा,संतोष बाजपाई,घनश्याम बघेल,आनंद केवलानी,दशरथ गुप्ता,माणिक राम पंथ,रमेश राव आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news