गरियाबंद

आंधी-बारिश से फसल को नुकसान, किसानों को मिले मुआवजा- भाजपा किसान मोर्चा
15-May-2021 5:03 PM
आंधी-बारिश से फसल को नुकसान, किसानों  को मिले मुआवजा- भाजपा किसान मोर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 15 मई।
बेमौसम बरसात व आंधी तूफान के चलते  रबी फसल में नुकसान हुआ है। क्षेत्र के दर्जनों ग्रावों में पिछले सप्ताह भर से आंधी तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। इससे फसल में भारी नुकसान हुआ है। 

अंचल में किसानों ने रबी की फसल लगाए थे, जो पक कर तैयार हो गए हैं। कई किसानों ने फसल की कटाई भी प्रारंभ कर दी है। ऐसे में लगातार बे मौसम बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी हैं। खेतों में पानी भरे होने के वजह से कटाई नहीं हो पायेगी और न ही खेतों में हारवेस्टर चल पायेगा। मौसम के लगातार बदलते तेवर के चलते इन दिनों खड़ी फसल में बीमारी लगने व धान के पौधे के लिपट जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। 

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री युधिष्टिर चंद्राकर एवं विशेष आमंत्रित सदस्य योगेन्द्र कंसारी ने प्रदेश सरकार से मांग किया है कि आंधी तूफान और बारिश से नुकसान हुए फसलों का किसानों को मुआवजा दिया जाए। अन्यथा किसान बर्बाद हो जाएंगे, उन्हें आर्थिक तंगी के अलावा अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो किसान हित में भाजपा किसानों मोर्चा द्वारा आंदोलन किया जाएगा। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news