राजनांदगांव

नांदगांव विधायक कार्यालय से अब तक 356 को ऑक्सीजन सिलेंडर और हजार को सूखा राशन
15-May-2021 5:04 PM
नांदगांव विधायक कार्यालय से अब तक 356 को ऑक्सीजन सिलेंडर और हजार को सूखा राशन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 मई।
कोरोना काल में राजनांदगांव विधायक कार्यालय एक विश्वास एवं आशा के केंद्र के रूप में स्थापित हो गया है, क्योंकि रात्रि 3 बजे तक जरूरतमंदों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर मरीजों को राहत प्रदान किया है। उन्हें विश्वास था विधायक कार्यालय राजनांदगांव है तो वहां सहायता भी है।

पूर्व मंत्री और विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी ने बताया कि डॉ. रमन सिंह का विधायक कार्यालय ऑक्सीजन सिलेंडर एवं गरीबों को सूखा राशन प्रदाय करने एक महत्वपूर्ण स्थान के रूप में स्थापित हुआ है, जहां से अब तक कुल 356 जरूरतमंदों को ऑक्सीजन सिलेंडर एवं ऑक्सीजन फ्लोमीटर दिया जा चुका है। जबकि 1000 से अधिक गरीब एवं जरूरतमंद परिवार को सूखा राशन नि:शुल्क प्रदाय किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि रात्रि 3 बजे तक लोगों ने ऑक्सीजन सिलेंडर लेने विधायक कार्यालय का ही चयन किया, क्योंकि उन्हें विश्वास था कि विधायक कार्यालय उनकी जरूरतों को पूरा करेगा।

श्री भोजवानी ने कहा कि राजनांदगांव में कोरोना की विभीषिका जब चरम पर थी, तो विधायक डॉ. रमन सिंह ने 100 नग ऑक्सीजन सिलेंडर जिनमें से 80 नग विधायक कार्यालय, 10 नग सिंधु समाज और 10 नग अन्य जगहों में तुरन्त उपलब्ध करवाए। जिससे 356 लोग विभिन्न समय में ऑक्सीजन सिलेंडर  ले गए। जबकि अभिषेक सिंह ने एम्स के अतिरिक्त अन्य हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों को भर्ती करवाने में अपना पूरा योगदान दिया।

श्री भोजवानी ने बताया कि युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक कार्यालय के स्टाफ  ने रात-दिन एवं अत्यंत कम नींद लेकर लोगों की सेवा में अपना समय दिया। जिनमे जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह, उत्तर मंडल अध्यक्ष अतुल रायजादा, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम किशुन यदु, दक्षिण मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, ऋषि चौधरी, आकाश चोपड़ा, रजत खुटेल, सुमित भाटिया, गोलू गुप्ता, सत्ते सिंग, सर्भजित सिंग, मनीष यादव, कुशल यादव, अभिषेक चौहान, रिंकू जोह्न्वेल्ल, चादू रजक, हनी सिंग एवं  कार्यालय प्रभारी उत्तम कुमार की भूमिका प्रमुख रही है। श्री भोजवानी ने कहा कि राजनांदगांव में भले ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनीतिक कारणों से आना पसंद नहीं करते हो, किन्तु राजनांदगांव  के लिए डॉ. रमन सिंह सर्वदा सुलभ रहते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news