गरियाबंद

व्याख्याता अर्चना वर्मा के निधन पर शोक जताया
15-May-2021 5:22 PM
व्याख्याता अर्चना वर्मा के  निधन पर शोक जताया

गरियाबंद, 15 मई। नगर के बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में व्याख्याता शिक्षक के पद पर पदस्थ अर्चना वर्मा का 14 मई को निधन हो गया। जिससे  शिक्षा और पत्रकार जगत सहित नगर में शोक की लहर है। 
अर्चना वर्मा नगर के वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा की पत्नी थी। उनके निधन पर पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व बिन्द्रानवागढ विधायक ओंकार शाह, आशीष शर्मा, अजय रोहरा, नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन एवं  जिले के पत्रकार भीखू भाई मयाणी, भरत वखारिया, जीवन एस साहू, फारुख मेमन, शिव भिलेपरिया , श्याम किशोर शर्मा, ज्ञानेश तिवारी, राकेश साहू, गोरेलाल सिन्हा, नरेन्द्र तिवारी, अब्दुल समद खान, संतोष जैन, हसन खान, रमेश चौधरी, रमेश पहाडिय़ा, बलराम नायक, राधेश्याम सोनवानी,  सागर मयाणी, थानेश्वर साहू, किशन नागेश, पुरेन्द्र साहू, लोकेश सिन्हा, हिमांशु संगाणी, खिलेश्वर गोस्वामी, बृजलाल सोनवानी, योगेश शर्मा, रूपेश साहू, विजय सिन्हा, पुरुषोत्तम पात्र, रितेश यादव, किरीट ठक्कर, यशवंत यादव, नंदकिशोर  फुलझेले, फरहाज मेमन, विजय साहू, महेंद्र सहीश, सुनील यादव, प्रदीप बरई, अमित वखारिया,  हीरेंद्र साहू सहित आंचलिक पत्रकार संघ के सदस्यों सहित नगर के व्यापारी संघ, अधिवक्ता संघ, शिक्षक संघ, हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य व समस्त स्टाफ एवं नगर के सभी गणमान्य नागरिकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news