गरियाबंद

अभाविप ने लिया कोरोना मुक्त गरियाबंद का संकल्प, छुरा में भी चल रहा अभियान
16-May-2021 4:29 PM
अभाविप ने लिया कोरोना मुक्त गरियाबंद  का संकल्प, छुरा में भी चल रहा अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 16 मई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला गरियाबंद अभाविप के प्रांतीय आव्हान पर कोरोना मुक्त गरियाबंद अभियान लोगों तक पहुंचा रही है। जागरूकता जिले के अधिकतम गांवों तक पहुचने का लिया है। संकल्प इस अभियान के नियमित अभाविप छोटी-छोटी टोली बनाकर गांवों में जा रही है।

इसी टोली में से एक टोली स्वामी विवेकानंद टोली छुरा द्वारा कल टेंगनाबासा में पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से स्क्रीनिंग का कार्य किया गया। स्क्रीनिंग के विषय में बताते हुए अभाविप गरियाबंद के जिला संयोजक अनंत सोनी ने बताया कि गरियाबंद जिले का हर कार्यकर्ता देश समाज के कार्य एवं कोरोना से जीत हेतु तन मन धन से लगा हुआ है। 

श्री सोनी ने बताया कि पूरे जिले में अभाविप ने अपनी टोलियों का निर्माण अलग-अलग नामों से किया है, जो टोली गरियाबंद जिले के अधिकतम गांव तक पहुंचने का प्रयास करेगी। उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले के सभी विकासखंडों में पांच टोलियों का निर्माण किया है, जो इस प्रकार है- चंद्रशेखर आजाद टोली गरियाबंद, स्वामी विवेकानंद टोली छूरा, सुभाष चन्द्र बोस टोली राजिम, बाबा भीमराव अम्बेडकर टोली मैनपुर, डॉ.केशव बलीराम हेडगेवार टोली देवभोग, शहीद भगत सिंह टोली फिंगेश्वर ये सभी टोलियां 15 से 25 मई तक यह अभियान चलाएगी। 

इस अभियान के जिले के अभियान प्रमुख दीपक सिन्हा (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) को बनाया गया है। अभियान प्रमुख दीपक सिन्हा ने कहा कि जिले मे सभी टोलियां लगातार इस कार्य में लगी हुई है। मैं यह कहना चाहता हूं कि हम जरूर जीतेंगे, हारेगा कोरोना, जीतेगा भारत। स्वामी विवेकानंद टोली के प्रमुख भुपेंद्र सिन्हा ने बताया कि हमने ग्राम टेंगनांबासा से इस अभियान का शुभारंभ किया है। यह अभियान निरंतर चलेंगा इसमें सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग हमें प्राप्त हो रहा है। आज हम कोरोना मुक्त गरियाबंद कोरोना मुक्त छुरा का संकल्प लेते हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news