महासमुन्द
पिथौरा, 16 मई। केंद्र सरकार द्वारा रासायनिक खाद एवं उर्वरक के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में स्थानीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भी प्रदेश अध्यक्ष के आव्हान पर वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया गया। ज्ञात हो कि केंद्र द्वारा किसानों के उपयोग में आने वाले खाद एवम डीजल पेट्रोल के मूल्य में बेतहासा वृद्धि किये जाने से किसानों के समक्ष भारी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनन्त सिंह वर्मा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं विधायक बसना राजा देवेन्द्र बहादुर सिंह, विधायक खल्लारी द्वारिकाधीश यादव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रश्मि चंद्राकर के मार्गदर्शन तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण सिंह दीवान के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा उर्वरकों की कीमतों में तथा पेट्रोल, डीजल के दामों सहित रासायनिक खाद के कीमत में की गयी भारी वृद्धि के विरोध तथा बढ़ी कीमतों को कम करने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिथौरा एवं युवा कांग्रेस के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के अध्य्क्ष आत्माराम यादव,वरिष्ठ कांग्रेसी तथा कुलवंत खनूजा,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव, अनंत सिंह वर्मा, दिलप्रीत खनूजा,अरविंदर छाबड़ा, प्रेमलाल सिन्हा, खीरु पटेल ,तरुण पाण्डेय, टेकु साहू,कांशीराम शर्मा,युगल यादव,नरेंद्र सेन, कार्तिक राम ठाकुर,राजू सिन्हा,देवनारायण तिवारी,आकाश महंती, कनक तिवारी,शैलेंद्र डड़सेना, साहू,संजय सिन्हा, जितेन्द्र सिन्हा,अमरप्रीत छाबड़ा,विकास शर्मा,ज्योतिष अग्रवाल, दिनेश नामदेव,युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कौशल रोहिल्ला,उमर हसन,दीपक सिन्हा,अनुज अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।