सरगुजा

राजपुर युवा मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी घोषित
16-May-2021 9:28 PM
 राजपुर युवा मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजपुर, 16 मई। भाजयुमो मंडल राजपुर के मंडल अध्यक्ष शुभम सोनी ने भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। युवा मोर्चा की इस कार्यकारिणी में समाज के हर वर्ग से युवाओं को स्थान दिया गया है, वहीं युवतियों को भी मंडल कार्यकारिणी में अहम भूमिका दी गई है। कार्यकारिणी में बबलू यादव, आर्यन जायसवाल, सुनील गुप्ता, सत्येंद्र यादव को उपाध्यक्ष, प्रशांत सिंह राजपूत और आशीष सोनी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत शुभम सोनी ने कहा कि जिस प्रकार से कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ में युवाओं को छला है चाहे बेरोजगारी भत्ता का मामला हो या बंद पड़ी भर्ती प्रक्रिया का मामला हो,भर्ती के बाद नियुक्त में हो रही देरी का मामला हो, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण की बात हो या प्रदेश में महिला अपराधों की बात हो युवाओं के साथ केवल धोखा ही हुआ है। आने वाले विधानसभा चुनाव में हम सभी युवा मिलकर युवाओं से छल करने वाली इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे।

युवा मोर्चा की नई और संतुलित टीम गठन होने पर युवाओं में भी ऊर्जा का संचार हुआ है वहीं नवगठित टीम से सामरी विधानसभा में भी भाजपा को मजबूती मिलेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news