कवर्धा

भाजपा ने किया धरना-प्रदर्शन
22-May-2021 8:22 PM
भाजपा ने किया धरना-प्रदर्शन

ओडग़ी, 22 मई। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा मंडल ओडगी के भाजपा नेताओं के द्वारा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  डॉ रमन सिंह के खिलाफ हुए एफआईआर के विरोध में एक दिवसीय विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार को भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ से लेकर मंडल एवं अपने अपने घरों के सामने कोरोना नियमों का पालन करते हुए किया। राज्य सरकार के खिलाफ नाराबाजी करते हुए सरकार के ऊपर द्वेष भावना के तहत एफआईआर करने का आरोप लगाया। ओडग़ी भाजपा मंडल के सभी शक्ति केंद्र व पोलिंग बूथों में पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं  के द्वारा भूपेश सरकार के खिलाफ  में धरना प्रदर्शन कर विरोध किया गया। धरना-प्रदर्शन में ओडग़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष सिंह , पुष्पेंद्र गुर्जर, मंडल महामंत्री प्रवीण गुर्जर, मीडिया प्रभारी मोहन राम राजवाड़े , जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह , जिला सह मीडिया प्रभारी प्रदीप द्विवेदी, महिला भाजपा मंडल अध्यक्ष विनीता यादव, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिव कुमार, राजवाड़े, किसान मोर्चा महामंत्री ऋषि राज गुर्जर, नीरज  गुर्जर  शशांक प्रताप सिंह, विजय गुर्जर, त्रिलोकचंद, व भाजपा मंडल के समस्त प्रकोष्ठ के पदाधिकारी धरना-प्रदर्शन में उपस्थित थे ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news