बिलासपुर

टूलकिट केस के विरोध में भाजपा नेताओं का धरना
23-May-2021 5:36 PM
टूलकिट केस के विरोध में भाजपा नेताओं का धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
करगीरोड (कोटा ), 23 मई।
टूलकिट केस के विरोध में कोटा मंडल के सभी बूथों में भाजपा नेताओं ने गिरफ्तारी देने के लिए कल धरने पर बैठे।

भाजपा नेताओं का कहना है कि टूलकिट के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब करने का काम काग्रेस के द्वारा किया जा रहा है। जब इस मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने मोर्चा खोला तो अपने सत्ता के दम पर और सत्ता के अहंकार पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के खिलाफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने मुकदमे दर्ज करा दिए। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी कोटा मंडल के कार्यकर्ता अपने राष्ट्रीय नेताओं के ऊपर दर्ज हुए मुकदमे के विरोध एवं भूपेश बघेल की सरकार की तानाशाही के विरोध एवं अपने नेताओं के समर्थन में अपनी गिरफ्तारी देने के लिए धरना प्रदर्शन पर बैठे थे। 

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से  मोहित जायसवाल जिला के महामंत्री भाजपा जिला बिलासपुर  महाराज सिंह नायक  वेंकट अग्रवाल  साधना दुबे  प्रदीप कौशिक नरेंद्र गोस्वामी लखनलाल साहू  दुर्गेश साहू  टीका साहू  कमलजीत आजमानी  राजा गुप्ता  मुरारी लाल गुप्ता धनंजय साहू प्रांजल चौकसे  आशु गुप्ता  सूरज साहू  राम कुशल साहू रामकुमार साहू  संगीता रोहाणी  सविता नामदेव एवं भारतीय जनता पार्टी   जिला के पदाधिकारी जिला मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी एवं सभी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बूथ इकाई के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news