कोरिया

एक महिला की मौत, दो अलग-अलग प्रमाण पत्र, एसबीआई लाइफ की टीम पहुंचीं कोरिया,
24-May-2021 5:11 PM
एक महिला की मौत, दो अलग-अलग प्रमाण पत्र, एसबीआई लाइफ की टीम पहुंचीं कोरिया,

जांच में पाया गया प्रमाण पत्र फर्जी
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
बैकुंठपुर, 24 मई।
कोरिया जिले के खडग़वां जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत चिरमी से एक महिला का दो बार मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। जिसके संबंध में ग्राम पंचायत चिरमी द्वारा एक महिला का दूसरी बार जारी मृत्यु प्रमाण पत्र को फर्जी करार दिया है, जबकि जिस महिला का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किया गया है वह चिरमी ग्राम पंचायत से ही जारी किया गया। वहीं मुम्बई से आई एसबीआई की टीम का कहना है कि वो मुम्बई जाकर आगे की कार्रवाई करेंगे।

दरअसल, इस बात का खुलासा तब हुआ जब एसबीआई प्रतिनिधि मृत्यु प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए ग्राम पंचायत में आवेदन कर संलग्न किया गया। जिस पर ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण दिया गया कि ग्राम चिरमी निवासी महिला ननकी बाई पति दिनेश प्रताप सिंह की मृत्यु 15 अक्टूबर 2020 को हुई है जिसके संबंध में ग्राम पंचायत चिरमी द्वारा पंजीयन संख्या 20 अनुक्रमांक 011 मृत्यु प्रमाण पत्र बुक संख्या 11741 दिनांक 18 अक्टूबर 2020 को जारी हुआ। ग्राम चिरमी निवासी महिला ननकी बाई की वास्तविक मृत्यु 15 अक्टूबर  2020 को हुई थी जिसके बाद ग्राम पंचायत चिरमी द्वारा उक्त महिला की मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया।  इसके संबंध में सरपंच व वर्तमान सचिव द्वारा सत्यापित किया गया। 

इसी महिला का दूसरी बार मृत्यु प्रमाण पत्र 28 फरवरी  2021 को जारी किया गया, जिसमें यह उल्लेख किया गया है कि उक्त महिला की मृत्यु  25 फरवरी 2021 को होना बताया गया और इसी के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया। जिसमें मृतका ननकी बाई की मृत्यु उक्त तिथि को होना बताया गया तथा इसके संबंध में 28 फरवरी 2021 को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया जिसमें मृतका फूल कुंवर पति दिनेश प्रताप सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र में अनुक्रमांक 100 अंकित है।

बीमा क्लेम के लिए लगाया तब संदेह पर खुला राज

इसका खुलासा तब हुआ, जब महिला का मृत्यु क्लेम किया गया। जिस पर बीमा कंपनी को संदेह हुआ जिसके बाद बीमा कंपनी के मुख्यालय मुंबई से मृत्यु प्रमाण पत्र पर संदेह हुआ। ग्राम पंचायत चिरमी से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र की सत्यता की जांच करने मुंबई से टीम ग्राम पंचायत चिरमी पहुंची जिसके बाद ग्राम पंचायत के सरपंच व वर्तमान सचिव के द्वारा 28 फरवरी  2021 को जारी महिला के मृत्यु प्रमाण पत्र को फर्जी प्रमाण पत्र होना सत्यापित किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news