कवर्धा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 24 मई। बोड़ला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नेउर गांव खुर्द के आश्रित ग्राम खंतीपारा में धनुक धुर्वे व शेखर धुर्वे के घर में रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई।
मिली जानकारी के अनुसार घर परिवार के सभी सदस्य रात में खाना खाकर सो रहे थे। तभी अचानक 11.30 से 12 के बीच आग लगने की जानकारी हुई। घर के सभी लोग घर से बाहर निकल कर शोर शराबा किए, जिससे बस्ती वाले उठ गए और उन्होंने रात में ही आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि लोग आग पर काबू नहीं कर पाए। आग लगने से दोनों परिवार के घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। घर में रखा सारा अनाज, कपड़ा, पैसे और अन्य कागजात भी आग में जल गए हैं। मजबूरी में इन दोनों परिवार के लोगों को खुले आसमान के नीचे समय बिताना पड़ रहा है।
मिलने पहुंचे जनपद सदस्य
ग्राम खंतीपारा में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो परिवार प्रभावित हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के जनपद सदस्य परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने घर परिवार को ढाढस बंधाया, पीडि़त परिवारों को शासन द्वारा उचित एवं मुआवजे की मांग की है।