कोरिया

महिला क्रांति सेना ने जरूरतमंदों को बांटा राशन
24-May-2021 6:38 PM
महिला क्रांति सेना ने जरूरतमंदों को बांटा राशन

मनेन्द्रगढ़, 24 मई। छत्तीसगढिय़ा महिला क्रांति सेना कोरिया द्वारा मनेंद्रगढ़ के वार्ड क्र. 8 में मास्क और सूखा राशन जरूरतमंद परिवार को वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले करीब डेढ़ माह से चल रहे लॉकडाउन की वजह से हर वर्ग प्रभावित हुआ है। आर्थिक तंगी ने कई परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में शासन-प्रशासन के साथ समाजसेवी संस्थाएं एक-एक कर मदद के लिए आगे आ रही हैं। छत्तीसगढिय़ा महिला क्रांति सेना ने जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरण कर राहत प्रदान की है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए लगभग 30 जरूरतमंद परिवारों को चावल, दाल, साबुन, तेल, आलू-प्याज, टमाटर सब्जी आदि का वितरण किया गया। इस कार्य में महिला क्रांति सेना की अध्यक्ष लक्ष्मी नाग, रागिनी रजक, खुशबू दास, अहिल्या विश्वकर्मा, सीता पटेल, संगीता जायसवाल, रेनू सत्यवंती आदि मातृशक्तियों ने राशन बांटने में सहयोग प्रदान किया। अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से पार पाने के लिए शासन की गाइडलाइंस का पालन करते हुए धैर्य बनाए रखें। समय के साथ हालात पूर्ववत होंगे और फिर से आम आदमी की जिंदगी पटरी पर लौटेगी।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news