सूरजपुर

थाने के सामने भाजपा का प्रदर्शन
24-May-2021 9:10 PM
 थाने के सामने भाजपा का प्रदर्शन

बिश्रामपुर, 24 मई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार टूलकिट केस और भाजपा नेताओं पर झूठी एफआईआर दर्ज करने वाली कांग्रेस सरकार के खि़लाफ आज पूरे प्रदेश में एक साथ धरना-प्रदर्शन किया गया। इसी क्रम में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सूरजपुर जिला के भाजपा मंडल शिवनन्दनपुर के थाना जयनगर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।

 इस विरोध प्रदर्शन में भाजपार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कॉपरेटिव बैंक के डायरेक्टर अजय गोयल मंडल प्रभारी, शशिकांत गर्ग जी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रजवाड़े, विजय राज अग्रवाल भाजपा के मंडल अध्यक्ष देवधान राम बिनझिया  के नेतृत्व में थाना जयनगर के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया और साथ में मुझे गिरफ्तार करो नारे के साथ गिरफ्तार करने की मांग की गई और नेताओं के ऊपर लगे एफआईआर को वापस लेने की मांग की गई।

इस धरना प्रदर्शन में भाजपा मंडल के महामंत्री संदीप सरकार भोला सिंह मनी बग्गा देवेंद्र सोनवानी अभिनाश शाह वालों नेपाली कृष्णपाल अर्जुन कुमार रजवाड़े फुलवरिया राजवाड़े पवन बर्मन मित्तल पांडे अनुराग रंजन हरीश रजवाड़े सुभाष केवट पूरन रजवाड़े अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news