सूरजपुर

भाजपा नेताओं के खिलाफएफआईआर के विरोध में भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी
24-May-2021 9:35 PM
भाजपा नेताओं के खिलाफएफआईआर  के विरोध में भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
ओडग़ी, 24 मई।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ हुए  एफ.आई.आर का विरोध करते हुये भाजपाइयों ने सोमवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन ओडग़ी  स्थित पुलिस थाना में किया। 

प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार जिला भाजपा के मार्गदर्शन में  भाजपा मंडल ओडगी के द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में किए गए धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रशासन की ओर से वहां उपस्थित तहसीलदार एवं  थाना प्रभारी के समक्ष गिरफ्तारी दी। 

भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि  कांग्रेस द्वारा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर किये गये एफआईआर का हम भाजपाई निंदा करते है, उन्होंने पुरजोर विरोध प्रदर्शन के माध्यम से टूलकिट मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि टूलकिट मामले का पर्दाफाश होने पर कांग्रेसी नेता बौखला गये है और कोरोना आपदा के समय देश को बदनाम करने पर कांग्रेस पार्टी तुली हुई है और इस हरकत को छत्तीसगढ़ की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसलिये हम सभी कांग्रेस की इस घटिया राजनीति का कड़ा विरोध करते है और हम सभी व हमारे पूरे भाजपाई कार्यकर्ता जेल जाने व सडक़ की लडा़ई करने के लिये पूरी तरह तैयार है। 

इस दौरान कोरोना गाइडलाईन का पालन करते हुये धरना-प्रदर्शन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य किसान मोर्चा बलराम सोनी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह प्रदीप द्विवेदी भाजपा उपाध्यक्ष संतोष सिंह महामंत्री प्रवीण गुर्जर मिडिया प्रभारी मोहन राजवाड़े सांसद प्रतिनिधी शशांक प्रताप सिंह विजय गुर्जर ञषीराज गुर्जर उपस्थित थे। इस दौरान भाजपाइयों ने पार्टी के निर्देश पर थाना परिसर मेें बैठकर धरना प्रदर्शन करते हुये कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news