दन्तेवाड़ा

टूलकिट केस, भाजपाईयों ने थाने के सामने दिया धरना
25-May-2021 8:49 PM
टूलकिट केस, भाजपाईयों ने थाने के सामने दिया धरना

बचेली, 25 मई। टूलकिट मामले को लेकर कांग्रेस सरकार के विरोध में भाजपाईयों ने धरना देते अपनी गिरफ्तारी की मंाग की। नारे लगाते हुए बचेली के भाजपाई सोमवार को बचेली थाने पहुंचे। बचेली पुलिस थाने के पास बैठे भाजपाई नेताओं ने गिरफ्तारी दी, कहा-मैं भी हूं डॉ. रमन, सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी।

भाजपा का आरोप है कि कथित टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग व लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसके विरोध में 24 मई को प्रदेश बचेली थाने के सामने भारतीय जनता पार्टी के बचेली प्रभारी कार्य समिति सदस्य महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ओजस्वी मंडावी, बचेली मंडल अध्यक्ष सुमित सरकार, पूर्व पालिका अध्यक्ष पिंटूराम उईके, सतीश प्रेम चंदानी, सुमित सरकार, धनसिंह नाग ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते धरना प्रदर्शन किया। रमन सिंह और भाजपा नेताओं के समर्थन में मैं भी हूं डॉ. रमन एक स्वर में बोलते हुए अपनी गिरफ्तारी की मांग की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news