दन्तेवाड़ा

रात में वाहन चालकों को हादसे से बचाने पेड़ों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर
26-May-2021 8:48 PM
 रात में वाहन चालकों को हादसे से बचाने पेड़ों पर लगाए रेडियम रिफ्लेक्टर

बचेली/भांसी, 26 मई।  रात के समय अक्सर मालवाहक वाहन संकेतक बोर्ड नहीं होने के चलते हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसको देखते हुए भांसी पुलिस के जवानों द्वारा भांसी में मार्ग के दोनों ओर लगे पेड़ों पर ट्री स्टैग रेडियम रिफलेक्टर लगाया गया है। रेडियम स्टीकर होने से वाहन चालकों को सडक़ मार्ग का आभास हो जाएगा जिससे दुर्घटना में कमी आएगी। मंगलवार को थाना प्रभारी अश्विनी सिन्हा अपने जवानों के साथ इस कार्य मे लगे रहे।

भांसी से सातधार, मसेनार की ओर जाने वाली सडक़ के किनारे पेड़ों व पुल पुलिया में  रेडियम लगाया गया। दन्तेवाड़ा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश और एएसपी उदय किरण, राजेन्द्र जायसवाल व एसडीओपी देवांश राठौर के मार्गदर्शन में यह कार्य कर रहे हंै।

मुख्य मार्गों में स्ट्रीट लाइट नहीं होने से अंधेरा रहता है जिससे वाहन चालक कई बार हादसों का शिकार हो जाते हैं। खासकर मोड़ वाले स्थानों पर ऐसे हादसे अधिक होते हैं। सडक़ दुर्घटना पर अंकुश लगाने यह प्रयास किया गया है। पुलिस की कार्य की जनता ने सराहना की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news