गरियाबंद

कांग्रेसियों ने पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर किया नमन
27-May-2021 6:54 PM
कांग्रेसियों ने पं. नेहरू की पुण्यतिथि  पर माल्यार्पण कर किया नमन

नवापारा-राजिम, 27 मई। विधायक कार्यालय संगवारी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए नमन किया है।

इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि पंडित नेहरू देश के अनमोल रत्न थे, जिन्होंने देश की स्वाधीनता से लेकर इसके नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे प्रिय नेता रहे हैं। पंडित नेहरू ने देश के विकास के लिए लोकतंत्र को अपना मूलमंत्र बनाया और भारत को एक मजबूत आधार दिया। छत्तीसगढ़ का भिलाई स्टील प्लांट पंडित नेहरू की बहुत बड़ी सौगात है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रतीराम साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, एल्डरमेन रामा यादव, पार्षद हेमंत साहनी, अनूप खरे, अजय साहू, राजा चावला, राकेश सोनकर, विनोद कंडरा, अर्जुन साहू, फागु देवांगन, चंदन साहू, पोखराज साहू, रामरतन निषाद, सौरभ सोनी, रामकुमार शर्मा, अहमद रिजवी, अजय गाड़ा, अमर गाड़ा, विक्रम भोई, राजू सोनी, तरुण कंसारी, निर्माण यादव, गुड्डू शर्मा आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news