गरियाबंद

सर्व ब्राम्हण समाज के संभागीय अध्यक्ष बने श्यामकिशोर
27-May-2021 6:55 PM
सर्व ब्राम्हण समाज के संभागीय  अध्यक्ष बने श्यामकिशोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 27 मई।
सर्व ब्राम्हण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने श्याम किशोर शर्मा को सर्व ब्राम्हण समाज रायपुर संभाग का संभागीय अध्यक्ष बनाया है। 
श्री मिश्रा ने कहा कि यह नियुक्ति ब्राम्हण समाज को संपूर्ण राष्ट्र में एकरूपता प्रदान कर सशक्त रूप देने समाज के प्रतिभाओं को आगे आने के लिए मंच प्रदान करने, युवाओं तथा महिलाओं के व्यक्तित्व विकास हेतु वातावरण निर्मित करने के उद्देश्य से देश में राष्ट्रीय सर्व ब्राम्हण समाज को निरंतर सक्रिय करने के लिए किया गया है। 

श्री मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अनुशंसा पर श्री शर्मा की नियुक्ति सक्रियता, कर्मठता व समर्पित भावना को देखते हुए की गई है। विश्वास है कि दीर्घकालीन सामाजिक अनुभव तथा कर्मठता से समाज को नई दिशा मिलेगी। ब्राम्हण समाज के संभागीय अध्यक्ष बनाए जाने पर श्री शर्मा को राजिम, नवापारा ब्राम्हण समाज के लोगों ने बधाई दी है। 

बधाई देने वालों में आरबी शर्मा, ओपी दुबे, डॉ.रमाकांत शर्मा, पं. अर्जुन प्रसाद तिवारी, मधुसूदन शर्मा, सनत शर्मा, प्रसन्न शर्मा, कैलाश शुक्ला, संजय शर्मा, अधिवक्ता विमल शर्मा, वेदप्रकाश तिवारी, विकास तिवारी, सुनील तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, आलोक शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, अजय शर्मा, अधिवक्ता हिमांशु दुबे, मनीष दुबे, रमेश तिवारी, सौरभ शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, संतोष शर्मा, सपन शर्मा, विवेक शर्मा, विकास शर्मा, राजेश तिवारी, अश्वनी मिश्रा, आशीष दीवान, युवराज पाण्डेय, राकेश शर्मा, पीयूष शर्मा, मुकेश शर्मा, किशोर तिवारी, कन्हैया तिवारी, बीडी शर्मा, प्रशांत मिश्रा, मुन्ना मिश्रा, विजय तिवारी सहित पूरे ब्राम्हण समाज शामिल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news