सुकमा

किसानों के समर्थन में मनाया काला दिवस
27-May-2021 8:21 PM
 किसानों के समर्थन में मनाया काला दिवस

सुकमा, 27 मई। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ने बुधवार को किसानों के समर्थन में काला दिवस मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें केन्द्र की मोदी सरकार से 3 कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई।

फेडरेशन ने कहा कि सभी किसान दल के साथियों के द्वारा लगभग सैकड़ों दिनों तक अपने मांगों को लेकर सडक़ पर बैठ कर जंगी प्रदर्शन किया गया। जिसमें अपने हक की लड़ाई-लड़ते  बलिदान दे दिए। किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा, तीनों बिल वापस जल्द लें। प्रदर्शन के दौरान कोरोना महामारी के गाइडलाइन का भी ख्याल रखा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष महेश कुंजाम, ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नाग, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन जिला उपाध्यक्ष उमेश मरकाम, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन ब्लाक उपाध्यक्ष बामन कोर्राम, महेंद्र करतम, गणेश बघेल, जोगा बंजामी, मनोज कर्मा उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news