बलरामपुर

मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर सेवा कार्य के लिए प्रभारियों की नियुक्ति
28-May-2021 10:04 PM
  मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर सेवा कार्य के लिए प्रभारियों की नियुक्ति

रामानुजनगर में रेणुका, ओडग़ी में रामसेवक व सूरजपुर में बाबूलाल

रामानुजनगर, 28 मई। जिला भाजपा ने मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर 31 मई को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत जिले 168 शक्ति केन्द्र की योजना के अनुसार सेवा कार्य के लिए कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।

जिले के रामानुज नगर मंडल के कौशलपुर शक्ति केन्द्र में केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, ओडग़ी मंडल के पकनी में पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल सूरजपुर शहर मंडल के सूरजपुर -6, भटगांव मंडल के कसकेला में पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, और सूरजपुर शहर मंडल के सूरजपुर-2 में भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल प्रभारी बनाए गए हैं।

कोरोना संकट का प्रभाव कम होते ही भाजपा अपने कार्यक्रमों के जरिए जनता तक पहुंचने के लिए कार्यक्रम तय कर लिए हैं। केन्द्र में भाजपा सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर जिला भाजपा द्वारा जिले के 168 शक्ति केन्द्रों में भाजपा सेवा कार्य करने का निर्णय लिया गया है।इस कार्यक्रम में भाजपा गरीब और जरूरत मंद लोगों राशन पैकेट तथा मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया जाएगा।इस कार्यक्रम में गाँव के मुख्य चौक चौराहे में स्थापित महापुरुषों के प्रतिमाओं एवं धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के स्थलों पर सफाई कार्यक्रम चलाया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news