गरियाबंद

भाजपा किसान मोर्चा ने मोदी का जताया आभार
30-May-2021 6:46 PM
भाजपा किसान मोर्चा ने मोदी  का जताया आभार

नवापारा-राजिम, 30 मई। देश में रासायनिक खाद के मूल्य में वृद्धि को लेकर जो अफ वाहें फैलाई जा रही थी, उस पर विराम लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो घोषणा किया गया है, उसका भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा रायपुर स्वागत करती है। 

किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश की अधिकतम 80 फीसदी आबादी कृषि कार्य में लगी हुई है। किसान देश का भाग्य विधाता है, वह अनाज उगाता है, तब देश को भोजन मिलता है। इसलिए कृषि का लागत मूल्य कम होना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश के संवेदनशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रासायनिक उर्वरक की मूल्य वृद्धि पर विराम लगाते हुए डीएपी खाद जिसका लागत मूल्य कुछ दिन पहले 2400 था, उसको किसानों को सिर्फ 1200 में देने की घोषणा की गई है। जिसका भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा एवं गोबरा नवापारा सहित आसपास के गांवों के किसान संगठनों के सदस्यों ने स्वागत किया है। इससे कृषि के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव होगा। देश का किसान अधिक उत्पादन करके देश के भंडार को अधिक करेंगे। इससे पूर्व कुछ लोगों के द्वारा इस विषय पर भ्रामक प्रचार करके लोगों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन किसान अपने  हितों के लिए अपने अधिकारो के लिए संघर्ष करना जानता है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news