गरियाबंद

श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद
31-May-2021 5:29 PM
श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दिया मुख्यमंत्री को धन्यवाद

कोरोना से दिवंगत मीडिया कर्मी के आश्रितों को मिलेगी पांच लाख की सहायता

नवापारा-राजिम, 31 मई। कोरोना से दिवंगत हुए मीडिया कर्मी के आश्रित परिजनों को छत्तीसगढ सरकार पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा यह भी घोषणा किया गया है कि कोरोना से पीडि़त पत्रकारों के इलाज में हुए खर्च को भी सरकार नियमानुसार प्रतिपूर्ति करने की निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के इस संकटकाल समय में पत्रकारों के प्रति संवेदना दिखाते हुए लिए गए निर्णय संजीवनी के साथ स्वागत योग्य है।  मुख्यमंत्री के इस सार्थक पहल के लिए नवापारा एवं राजिम सहित अंचल के पत्रकारों के अलावा श्रमजीवी पत्रकार संघ ने भूपेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश संरक्षण ब्रजेश चौबे, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, महासचिव विश्वदीपक राई, उपाध्यक्ष मोहन तिवारी, राजेश शुक्ल, कोषाध्यक्ष अनिल पवार, सचिव मनोज मिश्र, प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामकिशोर शर्मा, जिलाध्यक्ष रायपुर राम साहू, कार्यकारिणी सदस्य फारूक मेमन, वेदप्रकाश तिवारी, कामेश्वर गोस्वामी, विनोद जैन, संभागीय उपाध्यक्ष द्वय रमेश चौधरी, लीलाराम साहू, रमेश पहाडिय़ा, अलोक पहाडिय़ा, बिशेषर हिरवानी, अजय देवांगन, रमेश टंडन, विकास राही, युवराज साहू आदि शामिल है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news