गरियाबंद

पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
31-May-2021 6:06 PM
पालिकाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

नवापारा-राजिम, 31 मई। रविवार को नगर के वार्ड नं 11 परमेश्वरी मंदिर के पास नाली निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने पार्षद और वार्डवासियों के साथ मिलकर गैती चलाकर इसका शुभारंम किया। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष श्री मध्यानी ने कहा कि हमारी पालिका प्रशासन नगर में मुलभुत विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। लॉकडाउन के बाद पुन: हम शहर के अंदर विकास कार्यों को गति देने में जुट गए है। रविवार को नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन किया है, इससे वार्डवासियों को होने वाली समस्याओ से राहत मिलेगा। इस दौरान एल्डरमेन रामा यादव, वार्ड पार्षद रुमेश्वरी फागु देवांगन, हेमंत साहनी, अर्जुन साहू, ब्लाक उपाध्यक्ष निर्माण सिंह यादव, एल्डरमेन शाहिद रजा, लीला साहू, महामंत्री रामरतन निषाद, विनोद कंडरा सहित वार्डवासी मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news