बीजापुर

भाजपा नेता मोदी सरकार के झूठे प्रचार में लगे हैं - राठौर
31-May-2021 9:07 PM
 भाजपा नेता मोदी सरकार के झूठे प्रचार में लगे हैं - राठौर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 31 मई। आज पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। लोग रोज़ अपने परिजनों को खो रहे है। यह सब मोदी सरकार की कुप्रबंधन के कारण हो रहा है, बावजूद इसके भाजपा के नेता मोदी सरकार की छवि बनाने नाना प्रकार के हथकंडे अपना रहे हैं। उक्त बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लालू राठौर ने कही हैं।

प्रेस को जारी अपने बयान ने श्री राठौर ने कहा कि देश में कोरोना ने भयावह रूप ले रखा है। ऐसे समय देश व प्रदेश का हर एक व्यक्ति अपने अपने स्तर पर कोरोना पीडि़तों की मदद कर रहा है। लेकिन भाजपा के लोग इस संकटकाल में कहीं पर भी नजऱ नहीं आए और भाजपा के लोग उल्टे पीठ दिखाकर भाग गए।

मोदी सरकार ने पिछले सात सालों में ऐसा एक भी काम नहीं किया जिससे कि आम आदमी को राहत पहुँची हो। आज देश में महंगाई अपने चरम पर है पेट्रोल डीज़ल में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, विवादित कृषि क़ानूनों से देश का किसान सडक़ पर है। देश के प्रत्येक व्यक्ति के खाते में पंद्रह पंद्रह लाख आज तक नहीं आए। आज देश का हर एक व्यक्ति अपने आप को मोदी सरकार व भाजपा से ठगा सा महसूस कर रहा है। मोदी सरकार ने देश की जनता से किए वादों में एक भी वादा पूरा नहीं किया। मोदी सरकार की ग़लत नीतियों के कारण देश में बेरोजग़ारी लगातार बढ़ रही है। लोगों की नौकरियाँ जा रही है। छोटे एवं लघु उद्योग बंद हो रहे हैं, इन सब पर भाजपा व मोदी सरकार को देश व प्रदेश की जनता को बताना चाहिए।

दूसरी तरफ़ छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश सरकार है, जो कोरोना वैश्विक महामारी के बावजूद लगातार अपने संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करते हुए प्रदेश की उन्नति के लिए काम कर रही है।

भूपेश सरकार के कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि प्रदेश का प्रत्येक किसान, छोटा व्यापारी, दुकानदार, मज़दूर, युवा, गऱीब और आम नागरिक आर्थिक रूप से सक्षम हो रहे है। प्रदेश का कृषि जोत लगातार बढ़ रहा है प्रदेश में किसानों की संख्या में वृद्धि के साथ साथ धान उत्पादन का बढऩा इस बात का प्रमाण है कि भूपेश सरकार की नीतियाँ किसानों के साथ साथ आम लोगों के लिए है। जबकि मोदी सरकार की नीतियाँ कुछ चुनिंदा उद्योगपति मित्रों के लिए बनती है जिसका जीता जागता उदाहरण मोदी सरकार के विवादित नए कृषि क़ानून है जो मोदी सरकार के उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुँचाने के लिए बनाई गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news