कवर्धा

केंद्र सरकार के 7 साल पूरे होने का जश्न
01-Jun-2021 6:50 PM
केंद्र सरकार के 7 साल पूरे होने का जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 1 जून।
विकासखंड मुख्यालय बोड़ला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के लगातार 7 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सभी विंगों  द्वारा शक्ति केंद्रों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर नगर पंचायत  बोड़ला के शक्ति केंद्र में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में कोविड पीडि़त परिवार को सूखा राशन वितरित किया गया। साथ ही दुखत बैगा  के घर जाकर उनकी बेटी के शादी के लिए राशन सामान एवं आर्थिक सहयोग की राशि प्रदान की गई। अन्य कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑक्सीमीटर प्रदान किया गया। साथ ही केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरा होने पर मितानिनों का सम्मान भी किया गय।

कार्यक्रम में अपने संबोधन में जिला भाजपा उपाध्यक्ष नितेश अग्रवाल विजय पाटिल, मण्डल उपाध्यक्ष माया मेरावी, लव निर्मलकर, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष लखनी बंजारे अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष,  सुनील मानिकपुरी, संतोष बिंजिया, संदीप गुप्ता भाजयुमो नगर अध्यक्ष, योगेश गुप्ता, शिवा केसरवानी शैलेंद्र मानिकपुरी आदि उपस्थित रहे। जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री अग्रवाल, पाटिल पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष, मंडल उपाध्यक्ष माया मेरावी आदि ने कहा कि इन 7 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के मूल मंत्र के साथ लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक बड़े फैसले लिए उन्होंने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जिससे कि सभी वर्गों का आर्थिक सामाजिक व शैक्षणिक विकास हो सके, उन्होंने अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग और समाज के लोगों को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए भी जन कल्याणकारी योजना लागू की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news