गरियाबंद

राममंदिर निर्माण, धारा 370 का खात्मा देश की ऐतिहासिक उपलब्धि - सुनील सोनी
02-Jun-2021 5:19 PM
राममंदिर निर्माण, धारा 370 का खात्मा देश की ऐतिहासिक उपलब्धि - सुनील सोनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 2 जून।
भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केन्द्र सरकार में 7 वर्ष प्रधानमंत्री के रूप में पूरा होने के उपलक्ष्य में सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत आम जनता के बीच पहुंच कर केन्द्र सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं और 7 वर्षों की उपलब्धियों व अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए सांसद सुनील सोनी के मुख्यआतिथ्य में चंपारण में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज विशेष रूप से उपस्थित थे।

श्री सोनी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 को हटाकर, राम जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर तथा तीन तलाक कानून को समाप्त कर ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने  ग्रामवासियों की मांग पर चंपारण वैक्सीनेशन सेंटर में  तत्काल वैक्सीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के भारत में तेजी से कार्य हुआ। श्री मोदी ने स्वदेशी टीका बनाकर बड़ी राहत दी। यथासंभव राज्यों को ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर एवं अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई है ताकि जरूरतमंदों की त्वरित लाभ मिल सके। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नारायण यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष शोभा राम साहू, महामंत्री तोषण साहू, संध्या तिवारी, रविन्द्र चन्द्राकर, जितेन्द्र चन्द्राकर, संचित तिवारी, नत्थू राम साहू, विवेक तिवारी, सोमेश पाण्डे, किरण गिलहरे, आशाराम साहू, किशोर साहु, राधिका जेठु धुव, सियाबाई साहू, सविता साहू, रिखी राम निषाद, डोमन साहू, मंशा राम साहु, भानेश्वर साहू, रूद्रदेव साहू, अजीत यदु, पितु यादव, नंद कुमार साहु, कुलंजन साहु, दुष्यंत साहू, अभेराम, इतवारी, शंकर विश्वकर्मा, प्रकाश तारक, रामातारक, कुशा विश्वकर्मा, माखन तारक, बोधन तारक आदि उपस्थित थे। 
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामवासियों को मास्क वितरण किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news