बीजापुर
बीजापुर, 4 जून। शुक्रवार को बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक से अच्छी और राहत देने वाली खबर आई है। यहां से शुक्रवार को एक भी कोरोना पॉजिटिव के केस नहीं मिले हैं। जबकि भैरमगढ़ ब्लॉक से 20 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले से कुल 36 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज की गई हैं।
शुक्रवार को जिले से कोरोना के शाम तक के दैनिक रिपोर्ट में भोपालपटनम ब्लॉक से एक भी कोरोना पॉजिटिव के केस दर्ज नहीं हैं। जबकि भैरमगढ़ ब्लॉक से 20 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। वही उसूर व बीजापुर ब्लॉक से 8 -8 केस मिले हैं। इस तरह शुक्रवार को बीजापुर जिले से कोरोना पॉजिटिव के कुल 36 केस सामने आए हैं। इनमें से 4 का टूनॉट व अन्य सभी का एंटीजेन किट से टेस्ट किया गया हैं। फिलहाल सभी संक्रमितों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है। जो गंभीर लक्षण वाले मरीज हैं, उन्हें कोविड सेंटर में एडमिड किया गया है।