नारायणपुर

महंगाई के विरोध में घरों के सामने कांगे्रसियों का धरना-प्रदर्शन
05-Jun-2021 8:34 PM
 महंगाई के विरोध में घरों के सामने कांगे्रसियों का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 

नारायणपुर, 5 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं समस्त प्रकोष्ठ के कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने-अपने घरों के सामने बढ़ती महंगाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आयी है, देश की जनता का जीना दूभर कर दिया है। कमर तोड़ महंगाई से आज देश में त्राहि-त्राहि मची हुई है और मोदी सरकर इस महंगाई को रोक पाने में असफल साबित हो चुकी है। केंद्र में बैठी मोदी सरकार सत्ता में आने से पहले 60 रूपए का पेट्रोल, 50 रूपए डीज़ल की कीमत को भी महंगाई बताने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेतागण आज पेट्रोल की कीमत 100 रूपए के पार और डीज़ल 95 तक पहुंच चुकी है तो चुप क्यों बैठी है? गैस की कीमत मोदी ने 400 रूपए से बढ़ा कर 900 रूपए कर दिया है. गरीब आज इस महंगाई से भूखा सोने को मजबूर है। सरसों का तेल कांग्रेस के साठ साल के कार्यकाल में 70 रूपए था, आज मोदी ने 7 साल के कार्यकाल में 170 रूपए हो गया। आज सरसों का तेल, खाद्य सामग्री का दर आसमान छू रही है और इस जी तोड़ महंगाई में भी मोदी सरकार बहरी गूंगी हो चुकी है. यूपीए सरकार में महंगाई को डायन बताने वाली भाजपा सरकार आज महंगाई को राष्ट्रवाद बता रही है। देश की जरुरत बता रही है।

अपने घरों के सामने प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रजनू नेताम, पीसीसी सदस्य राजेश दीवान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि देवांगन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रघु मानिकपुरी, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित भद्र, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव वेदबती पात्र, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रसीला कश्यप, ग्रामीण महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना नाग, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जनपद पंचायत अध्यक्ष ओरछा मालती नुरेटी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार पांडेय, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष शेख महेमूद, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नैलवाल, सांसद प्रतिनिधि अजय देशमुख, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव बोधन देवांगन, सोनिका पोर्ते, एल्डरमैन गजा पटेल, दीपक गाँधी एंव अन्य सदस्यों ने धरना प्रदर्शन किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news